Gopalganj News: कूरियर कंपनी की आड़ में करते थे शराब की तस्करी, गैंग लीडर संग कंपनी मैनेजर की हुई गिरफ्तारी

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने नकली शराब तस्करी करने वाली गैंग का भांडा फोड़ किया है. यह गैंग कूरियर कंपनी की आड़ में जहरीली शराब को रैपर में भरकर सप्लाई करते था. इस मामले में कुख्यात शराब तस्कर गुड्डू साह को पुलिस ने गिरफ्त किया है. साथ ही पुलिस ने कंपनी के मैनेजरों को भी हिरासत में लिया है.

Gopalganj News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. अब गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया है. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में स्थित ओम लॉजिस्टिक नामक कूरियर कंपनी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी का धंधा चलाया जा रहा था.

शराब तस्करों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने छापेमारी में अत्यधिक मात्रा में इंडस्ट्रियल स्पिरिट, अवैध शराब, खाली रैपर और पैकिंग मशीन बरामद की है. छापेमारी के दौरान टाटा मैजिक ट्रक से 675 लीटर इंडस्ट्रियल स्पिरिट बरामद किया गया. सूचना के मुताबिक स्पिरिट कन्साइनमेंट डिलीवरी की आड़ में रखी गई थी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए कंपनी के मैनेजर रंजीत ऋषि और असिस्टेंट मैनेजर शिवम कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही वाहन चालक विवेक कुमार और शराब तस्करी मामले में कुख्यात गुड्डू शाह को भी गिरफ्तार किया गया है.

बाहर से मंगवाता था इंडस्ट्रियल स्पिरिट

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कूरियर कंपनी की आड़ में बड़े पैमाने पर स्पिरिट और शराब की तस्करी हो रही थी. नगर थाना टीम को छापेमारी के दौरान 675 लीटर स्पिरिट, 26 लीटर पैक्ड शराब के साथ ‘बंटी बबली’ देसी शराब के 256 खाली पैकेट भी बरामद हुए.

पूछताछ में खुलासा हुआ की गुड्डू साह बाहर से बड़ी मात्रा में इंडस्ट्रियल स्पिरिट मंगवाता था और उसे देसी शराब के पैकेट में डालके गोपालगंज के अलग अलग इलाकों में सप्लाई करता था.

गुड्डू साह शराब की पैकिंग ले लिये उत्तर प्रदेश में बनने वाली नकली रैपर का प्रयोग करता था. सूचना के अनुसार गुड्डू साह पहले भी जहरीली शराब के मामले में दोषी रह चुका है और अब इस छापेमारी के बाद पुलिस के पास सख्त कार्रवाई करने के लिये पुख्ता सबूत मौजूद हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई लोगों की गई थी जान

पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की छानबीन में जुटी है और पुलिस का दावा है की जल्द से जल्द पूरे गैंग का भांडा फोड़ा जायेगा. गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौत की घटनाएं पहले भी सुर्खियों में रही हैं. खजूरबानी कांड में 25 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है. इसके बाद भी शराब माफिया अब तक बेखौफ नजर आ रहे थे, लेकिन इस छापेमारी ने एक बार फिर प्रशासन की सक्रियता का संदेश दिया है. (मृणाल कुमार)

इसे भी पढ़ें: 7 करोड़ की लागत से गयाजी में बन रहा रोप-वे, प्रेतशिला पर चढ़ाई होगी अब आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >