Gopalganj News : सरकार ने प्रखंडस्तरीय बीस सूत्री का किया गठन, अधिसूचना जारी

Gopalganj News : बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है. इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

गोपालगंज. बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है. इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. प्रत्येक प्रखंड में सरकार द्वारा 15 सदस्य नामित है. जबकि लोकसभा के सदस्य इसी प्रखंड के निवासी हैं, तो वह पदेन सदस्य होंगे. राज्यसभा के सदस्य, जिनका गृह प्रखंड इस प्रखंड में होगा, तो वह भी पदेन सदस्य होंगे. प्रखंड के विधानसभा के जो सदस्य हैं, वह पदेन सदस्य होंगे.

प्रखंड के बीडीओ को सदस्य सचिव बनाया गया

इसी प्रकार विधान परिषद के वैसे, सदस्य जिनका गृह प्रखंड इस प्रखंड में है, तो वह भी पदेन सदस्य होंगे. इसके अलावा पंचायत समिति के अध्यक्ष, अनुमंडल स्तरीय सभी प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड के क्षेत्रीय व तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड में कार्यरत बैंकों के शाखा प्रबंधक, अंचल पदाधिकारी को पदेन सदस्य बनाया गया है. जबकि प्रखंड के बीडीओ को सदस्य सचिव बनाया गया है. सरकार द्वारा जो अधिसूचना जारी की गयी है, उसमें बैकुंठपुर प्रखंड में समिति की अध्यक्ष के रूप में पुष्पा सिंह और उपाध्यक्ष मो. नौशाद अली को बनाया गया है. जबकि प्यारेपुर के प्रमोद गुप्ता, आमो के केदारनाथ साहनी, दुबौली के रामनरेश सिंह, हकाम के चंदन सोनी, नीरा हाता के विनोद पासवान, भीमपुरवा के ओमप्रकाश सिंह, जगदीशपुर के विक्की कुशवाहा, फैजुल्लापुर के विजय ठाकुर, खैरा के ध्रुव शाह, बखरी के अरुण कुमार सिंह, प्यारेपुर के गोपाल प्रसाद, उसरी की रिंकी देवी और दिघवा के मजिस्टर कुशवाहा को सदस्य बनाया गया है.

बरौली में मथुरापुर के कन्हैया शाह अध्यक्ष बने

बरौली प्रखंड में मथुरापुर के कन्हैया शाह को अध्यक्ष, बड़ा- बढ़ेया के अर्जुन आजाद पटेल को उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में पिपरा के शिव बालक प्रसाद कुशवाहा, तरपारा के सुदामा प्रसाद गुप्ता, हसनपुर मठिया के अजय तिवारी, फतेहपुर के नवल किशोर प्रसाद, कमालपुर के वृंदा देवी, कहला के उपेंद्र मांझी, हलुआड पिपरा के संतोष कुमार तिवारी, सलेमपुर के जयराम साहनी, खजुरिया के बसंत सिंह, परसौनी के रामकुमार सिंह, बिशनपुर पठान टोला के परवेज आलम खान, कहला की माधुरी देवी नवादा के अमरनाथ ठाकुर को सदस्य बनाया गया है.

भोरे प्रखंड में विंदा सिंह बने बीस सूत्री के अध्यक्ष

भोरे प्रखंड में विंदा सिंह को अध्यक्ष, भोरे के डॉ. मनकेश्वर दत्त राय को उपाध्यक्ष, राधेश्याम गुप्ता, मोहन सिंह, दीपू मिश्रा, रियाज अहमद, श्री गोंड, इंद्रासन सिंह, अरविंद सिंह, विनोद दीक्षित, संतोष कुशवाहा, रमावती देवी, नागेंद्र कुमार, अतुल कुमार मिश्रा और मनोज कुशवाहा को सदस्य मनोनीत किया गया है. वहीं फुलवरिया प्रखंड में लालबाबू राम को अध्यक्ष, अखिलानंद सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

सदर प्रखंड में दीपक बने अध्यक्ष

गोपालगंज सदर प्रखंड में दीपक शाह को अध्यक्ष, दिलीप कुमार उर्फ उदय सिंह को उपाध्यक्ष, हथुआ प्रखंड में शशि भूषण प्रसाद को अध्यक्ष, मंटू मोदनवाल को उपाध्यक्ष, कटेया प्रखंड में नंदलाल मौर्य को अध्यक्ष उदयभान मिश्रा को उपाध्यक्ष, कुचायकोट में मो. तौहिद को अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, मांझा में अशोक कुमार शाह को अध्यक्ष डॉ योगेश पटेल को उपाध्यक्ष पंचदेवरी प्रखंड अशोक प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष, दीपक वर्णवाल को उपाध्यक्ष, सिधवलिया प्रखंड में वीरेंद्र साहनी को अध्यक्ष, बृजेश कुमार को उपाध्यक्ष, इसी प्रकार थावे में शैलेश कुमार तिवारी को अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, उचकागांव में दीपक कुमार को अध्यक्ष, सुविकास सिंह को उपाध्यक्ष, विजयीपुर में नितेंद्र राय को अध्यक्ष और नागमणि कुशवाहा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सभी प्रखंडों 15 – 15 सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >