गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Gopalganj News: गोपालगंज में गर्मी और उमस से बिगड़ रही लोगों की सेहत, बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मंगलबारको तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद लोगों की सेहत पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. खासकर बच्चे और बुजुर्ग वायरल फीवर, बुखार, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द जैसी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं.

सरकारी और निजी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी और उमस के कारण सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है. अस्पताल परिसर में दिनभर मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ देखी जा रही है.

मौसम में बदलाव से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

चिकित्सकों के अनुसार मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और लू जैसी स्थिति के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है. इससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है. डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

वायरल फीवर से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

  • पर्याप्त आराम करें.
  • ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे पानी, सूप और जूस का सेवन करें.
  • डॉक्टर की सलाह पर ही पैरासिटामोल का उपयोग करें.
  • हल्का एवं पौष्टिक भोजन करें.
  • बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से तेज धूप में निकलने से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन करें. किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.

Ai तस्वीर

डिहाइड्रेशन से बढ़ रहा वायरल संक्रमण का खतरा

सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी संतोष कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए, धूप से बचना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है.

Also Read: वैशाली में विशेष समकालीन अभियान में 95 गिरफ्तारी, पुलिस ने वारंट और कुर्की मामलों का किया निष्पादन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >