बैकुंठपुर. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ नंदकिशोर साह द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य दो मई से 31 मई तक पूरा किया जाना है. सम्मानित प्रगणकों ने अपने-अपने निर्धारित एचएलबी क्षेत्र में निर्धारित समय से पहले ही मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रगणकों ने समयबद्धता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए जिम्मेदारी निभायी है. ऐसे कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करना तथा अन्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है. बीडीओ ने सभी प्रगणकों के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की. मौके पर अजय कुमार पटेल, बलिराम राम, संजय त्रिवेदी, दिनेश प्रसाद, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Gopalganj News : बैकुंठपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र

Gopalganj News : बैकुंठपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र
Copied link
बैकुंठपुर. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ नंदकिशोर साह द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.