स्कूल के लिए निकला गोपालगंज का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; अपहरण की आशंका

Gopalganj Missing Student : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव से 10वीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. छात्र 30 जून को साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.

Gopalganj Missing Student : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव से 10वीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. छात्र 30 जून को साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से छात्र की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.

30 जून को स्कूल जाने के लिए निकला था छात्र

जानकारी के अनुसार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी स्वर्गीय जयराम यादव का 17 वर्षीय पुत्र करण यादव 30 जून की सुबह अपनी साइकिल से मझवलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पढ़ने के लिए घर से निकला था. करण 10वीं कक्षा का छात्र है. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका.

रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी की तलाश

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की. इसके अलावा रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन करण के बारे में कोई सुराग नहीं मिला. लगातार दो दिनों तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं.

बाबा ने थाने में दिया आवेदन

करण के बाबा बलभद्र यादव ने विजयीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने और छात्र का जल्द पता लगाने की मांग की है. आवेदन में उन्होंने अपहरण की आशंका भी जताई है और पुलिस से सभी पहलुओं पर जांच करने की अपील की है.

Gopalganj News : पुलिस ने शुरू की जांच

विजयीपुर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छात्र का जल्द पता लगाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

Also Read :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gautam kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >