गोपालगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 60 वर्षीय महिला की मौत, दो युवक गंभीर घायल

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

बेटे के साथ जा रही थीं महिला

मृतका की पहचान जिगना निवासी 60 वर्षीय मालती देवी, पति राम प्रवेश साह, के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह किसी काम से अपने बेटे के साथ बाइक पर निकली थीं. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.

दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर

हादसे में घायल महिचा निवासी अभिषेक कुमार (21), पिता अजय प्रसाद, तथा छाप निवासी विकास कुमार (21), पिता शैलेन्द्र साह, को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं. इसी कारण टक्कर इतनी भीषण हुई कि मालती देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

Also Read: जेडीयू की नई टीम का ऐलान, 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव समेत 74 सचिवों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >