गोपालगंज में मौसमी बुखार की चपेट में बच्चे, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, लक्षण और बचाव के तरीके जानिए

Gopalganj Health News : गोपालगंज में मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ है.

Gopalganj Health News : गोपालगंज में बदलते मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है. कभी तेज धूप और उमस तो कभी अचानक बारिश के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. इसका असर यह है कि सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

Gopalganj Health News : इमरजेंसी वार्ड में सुबह से लग रही मरीजों की लंबी कतार

इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है. सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं. कई परिवारों में एक साथ दो से तीन सदस्य बीमार पड़ रहे हैं. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है.

Gopalganj Hospital News: बच्चे ज्यादा हो रहे हैं प्रभावित

बच्चों में तेज बुखार और उल्टी-दस्त के मामले अधिक हैं, जबकि बुजुर्ग कमजोरी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. रविवार को तेज धूप और उमस के कारण बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला. दवा दुकानदारों के अनुसार बुखार, सर्दी-खांसी और ओआरएस की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है.

Gopalganj Weather: मौसमी बुखार के मुख्य लक्षण (Symptoms):

तेज बुखार और ठंड लगना या कंपकंपी होना
सिरदर्द और शरीर/मांसपेशियों में दर्द
गले में खराश, खांसी या नाक बहना
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
कुछ मामलों में मतली, उल्टी या दस्त

उपाय और उपचार (Treatment):

आराम करें: शरीर को पूरा आराम दें
पानी पिएं: गुनगुना पानी, सूप और इलेक्ट्रोल का सेवन करें

घरेलू नुस्खे अपनाएं:

हल्दी वाला दूध, अदरक, तुलसी और लौंग का काढ़ा फायदेमंद
दवा लें: हल्के बुखार में पेरासिटामोल ली जा सकती है (डॉक्टर की सलाह से)

बचाव के उपाय (Prevention):

साफ-सफाई रखें: साबुन से बार-बार हाथ धोएं
सावधानी बरतें: खांसते-छींकते समय मुंह और नाक ढकें
संतुलित आहार लें: फल और हरी सब्जियां खाएं
दूरी बनाए रखें: संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखें

डॉक्टर ने क्या कहा?

वहीं इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर मनीष कुमार का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और बिना सलाह दवा न लेने की अपील की है.

Also Read: गोपालगंज में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD का एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >