गोपालगंज में तीसरे दिन गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन तटबंधों की बढ़ाई गई निगरानी, जानिए क्यों?

Gopalganj Gandak Water Level : गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट से प्रशासन को राहत मिली है, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. तटबंधों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है.

Gopalganj Gandak Water Level : गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में शनिवार सुबह से गिरावट शुरू होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है. नेपाल में बारिश थमने से नदी के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन विशंभरपुर में गंडक अब भी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जलस्तर घटने के साथ कटाव की आशंका को देखते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है.

गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं

दरअसल, गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर शनिवार सुबह से घटने लगा है. नेपाल में बारिश थमने के बाद नदी के जलस्तर में कमी आने से निचले इलाकों में थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है. हालांकि विशंभरपुर में नदी अभी भी खतरे के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

रविवार तक खतरे के निशान से नीचे आने का अनुमान

प्रशासन के अनुसार नदी का जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो रविवार तक इसके खतरे के निशान से नीचे आने के आसार हैं. इसके बावजूद प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

घटते जलस्तर के साथ कटाव का खतरा

गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच तटबंधों के आसपास कटाव का खतरा भी बढ़ जाता है. खासकर पुरवा हवा के साथ नदी का पानी घटने पर कुछ संवेदनशील हिस्सों में कटाव की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए जल संसाधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है.

तटबंधों की 24 घंटे निगरानी

तटबंधों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि तटबंध फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं. संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों और अभियंताओं को लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

एसडीओ ने तटबंधों का किया निरीक्षण

एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह ने सारण तटबंध, बिशुनपुरा-छरकी रिंग बांध और पथरा-छरकी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया.

कटाव वाले स्थानों पर विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान संभावित कटाव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया जा सके.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अभियंताओं को मुस्तैद रहने का आदेश

एसडीओ ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं और संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है. किसी भी स्थान पर तटबंध में कमजोरी या कटाव की स्थिति सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण मो. साजिद इकबाल, बीडीओ आनंद मोहन, सीओ रजत बरनवाल और दंडाधिकारी सुशांत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

निचले इलाकों में लोगों की बढ़ी चिंता

गंडक के जलस्तर में घटने-बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बनी हुई है. नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने तक ग्रामीणों और प्रशासन की नजर नदी के मिजाज पर रहेगी.

Also Read : गोपालगंज : शनिवार के बाद अब गुरुवार को मिले हाफ डे, उर्दू स्कूलों के लिए उठी नई मांग, शिक्षा मंत्री को सौंपा पत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >