गोपालगंज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय अधेड़ को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Gopalganj Road Accident News: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 47 वर्षीय अनूप कुमार श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है.

Gopalganj Road Accident News: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी पूरब टोला स्थित काली मंदिर के समीप बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान स्वर्गीय नवल किशोर प्रसाद के 47 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार श्रीवास्तव किसी काम से गांव के काली मंदिर के पास गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. वहां से भी हालत नाजुक रहने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बैकुंठपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 3 ट्रेनें कैंसिल, एक शॉर्ट टर्मिनेट, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बदला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >