गोपालगंज: नाबालिग से जबरन शादी कराने के प्रयास में एक धराया, मामले की जांच जारी

Gopalganj News : पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है. फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है.

Gopalganj News : जिले के एक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन शादी कराने के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

किेशोरी आरोपी के घर से बरामद

पुलिस के अनुसार 18 जून को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक नाबालिग किशोरी को अपने घर में रखकर जबरन शादी कराने की कोशिश कर रहा है. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को आरोपियों के घर से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया.

किशोरी दोबारा घर से लातपा हो गयी

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब 20 जून की रात किशोरी दोबारा घर से लापता हो गई. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद अगले दिन सुबह गांव के समीप एक खेत से उसे बरामद किया गया. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि शहनवाज आलम ने शादी का झूठा झांसा देकर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किया.

कुचायकोट थाना में मामला दर्ज

पीड़िता के बयान के आधार पर कुचायकोट थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज आलम, पिता महमूद मियां, निवासी शिवराजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है. फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है.

ALSO READ: तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >