पंचदेवरी. बिजली कंपनी ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. अधिक दिनों से बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सिकटिया, पंचदेवरी आदि गांवों में अभियान चला कर 50 से अधिक बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया. बिजली कंपनी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय जेइ राजेश कुमार, सुपरवाइजर रिजवान खान, अभिषेक शुक्ला, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर राय, अमन कुमार सिंह, मधु कुमार, विनय कुमार राय, पिंटू कुमार आदि कर्मियों की टीम ने गांवों में घूमकर बिल की जांच की. जो बड़े बकायेदार थे और बिल जमा नहीं किये, उनका कनेक्शन काट दिया गया. बिजली कंपनी के जेइ ने बताया कि प्रतिदिन कंपनी द्वारा जांच अभियान चलाया जायेगा. जितने उपभोक्ताओं का अधिक दिनों से बिल बकाया है, उन सबका कनेक्शन काटा जायेगा. बिजली कंपनी की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
