स्कूल पहुंचे बिना ऐप पर दर्ज कर दी हाजिरी, शिक्षक पर गड़बड़ी का आरोप, गोपालगंज DEO ने जारी किया नोटिस

e-ShikshaKosh : गोपालगंज में शिक्षा विभाग की डिजिटल निगरानी के बीच एक शिक्षक पर विद्यालय पहुंचे बिना इ-शिक्षाकोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप लगा है. औचक निरीक्षण में शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित मिले, जबकि ऐप में उनकी हाजिरी दर्ज थी.

e-ShikshaKosh : (विकास दुबे) गोपालगंज में शिक्षा विभाग की डिजिटल निगरानी के बीच एक शिक्षक पर विद्यालय पहुंचे बिना इ-शिक्षाकोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने का आरोप लगा है. औचक निरीक्षण में शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित मिले, जबकि ऐप में उनकी हाजिरी दर्ज थी. मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

औचक निरीक्षण में खुली कथित अनियमितता

सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, खाप मकसूदपुर में पदस्थापित शिक्षक संतोष कुमार यादव के खिलाफ यह मामला सामने आया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) योगेश कुमार के अनुसार, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) ब्रजेश कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित शिक्षक विद्यालय में मौजूद नहीं मिले.

ऐप में हाजिरी, स्कूल रजिस्टर में नहीं मिले हस्ताक्षर

निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि उसी दिन इ-शिक्षाकोष ऐप पर शिक्षक की उपस्थिति दर्ज थी. वहीं विद्यालय के उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर भी नहीं मिले. प्रारंभिक जांच के आधार पर विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता माना है.

मई के रिकॉर्ड में भी मिले कथित गड़बड़ी के संकेत

शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में मई 2026 के इ-शिक्षाकोष ऐप के डाटा में भी इसी तरह की कथित अनियमितता के संकेत मिले हैं. विभाग को आशंका है कि विद्यालय में उपस्थित हुए बिना डिजिटल माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई हो. इन आरोपों की जांच जारी है.

Gopalganj News : तीन दिनों में मांगा गया स्पष्टीकरण

डीईओ ने संबंधित शिक्षक को तीन दिनों के भीतर साक्ष्य के साथ अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक उत्तर नहीं देने की स्थिति में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

डिजिटल निगरानी व्यवस्था पर विभाग की कड़ी नजर

शिक्षा विभाग अब इ-शिक्षाकोष ऐप पर दर्ज उपस्थिति और विद्यालय के वास्तविक रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है. विभाग का कहना है कि डिजिटल प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, जाने से पहले अभ्यर्थी पढ़ लें यह जरूरी गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >