डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी को मिलेगा ‘संस्कृतभूषण’ पुरस्कार, 30 अगस्त को दिल्ली में सम्मान

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी को संस्कृत भाषा एवं शास्त्रीय परंपरा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘संस्कृतभूषण’ पुरस्कार से नवाजा जाएगा. यह सम्मान उन्हें 30 अगस्त को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा, जिसमें 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी शामिल है.

dr yashwant kumar trivedi: संस्कृत भाषा एवं शास्त्रीय परंपरा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘संस्कृतभूषण’ (युवा संस्कृत विद्वान) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन, नई दिल्ली की ओर से डॉ. त्रिवेदी के संस्कृत प्रसार में योगदान, शोध की गुणवत्ता तथा संस्कृत भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय अकादमिक कार्यों को देखते हुए इस सम्मान के लिए उनका चयन किया गया है.

30 अगस्त को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी को पुरस्कार के साथ 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी. पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 अगस्त 2026 को श्री वेदव्यास गुरुकुल, नई दिल्ली में किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर पर युवा संस्कृत विद्वान के रूप में उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद उनके गृह क्षेत्र बैकुंठपुर सहित शिक्षाजगत में खुशी का माहौल है.

संस्कृत के क्षेत्र में योगदान के लिए हुआ चयन

अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन की ओर से डॉ. त्रिवेदी के संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, शोध कार्य और अकादमिक योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मान के लिए चुना गया है. उनके चयन से क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्कृत प्रेमियों में भी उत्साह है.

पिता ने जतायी खुशी

डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी के पिता सत्येंद्र त्रिवेदी ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यशवंत बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी और परिश्रमी रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार पर उनके दादा और महान स्वतंत्रता सेनानी तथा बैकुंठपुर के प्रथम विधायक स्व. पंडित शिववचन त्रिवेदी का आशीर्वाद हमेशा रहा है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >