गोपालगंज में घरेलू विवाद में महिला पर लाठी से हमला, सिर फूटा; सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज के उचकागांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी सगी बहन पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन साहेब राय के टोला गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

घायल महिला की पहचान वृंदावन साहेब राय के टोला निवासी अदालत बिन की 34 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किसी घरेलू बात को लेकर अनीता देवी और उनके भाई नंद किशोर के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नंद किशोर ने लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं.

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल अनीता देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

आरोपितों पर कार्रवाई की मांग

पीड़िता के परिजनों ने आरोपित नंद किशोर एवं उसकी पत्नी सोनी देवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >