BPSC में सफलता के बाद पहली बार गांव पहुंचे साकिब, स्वागत देखकर खुद हुए भावुक, जानिए क्या कहा

BPSC Success Story: BPSC परीक्षा में सफल होकर एसडीएम बने साकिब का उनके गृह गांव कोटवां में जोरदार स्वागत हुआ. हजारों लोगों की भीड़ ने फूल-मालाओं से लाद दिया और भव्य विजय जुलूस निकाला. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शहरवासियों को दिया.

BPSC Success: Storyबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम बने साकिब के पहली बार अपने गृह गांव कोटवां लौटने पर शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया. साकिब के शहर की सीमा में प्रवेश करते ही हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्ग स्वागत के लिए जुट गये. लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया. इसके बाद कोटवां गांव के ग्रामीणों और शहरवासियों ने भव्य विजय जुलूस निकाला.

शहर की सीमा पर पहुंचते ही उमड़ पड़ा जनसैलाब

साकिब के पहुंचते ही स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये. फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया. देखते ही देखते शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. युवाओं और बुजुर्गों में साकिब की सफलता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

स्वागत के बाद शहरवासियों ने भव्य विजय जुलूस निकाला. जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. रास्ते में कई जगह लोगों ने अपने घरों से साकिब पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया.

नागरिक अभिनंदन समारोह में किया सम्मानित

जुलूस के बाद नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें साकिब को शॉल, बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी मौजूद रहे.

सफलता का श्रेय माता-पिता और शहरवासियों को दिया

समारोह में साकिब भावुक हो गये. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शहरवासियों के स्नेह को दिया. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता.

साकिब ने अपने दादा हबीब सर, पिता स्व. अबुल हसन और मां साफिया हसन के आशीर्वाद को अपनी सफलता का आधार बताया. उन्होंने कहा कि शहरवासियों के प्यार और सही दिशा में किये गये प्रयासों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

साकिब ने युवाओं से कहा कि लगन और मेहनत के साथ सही दिशा में प्रयास किया जाये तो कोई भी कठिन मुकाम हासिल किया जा सकता है. उन्होंने युवाओं को निरंतर मेहनत करने और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने की सलाह दी.

जुलूस में शामिल रहे दर्जनों शहरवासी

विजय जुलूस में राजेश पांडेय, संजय बारी, मोहन ठाकुर, संतोष सहनी सहित दर्जनों शहरवासी शामिल रहे. साकिब के सम्मान में निकले जुलूस को लेकर शहर में काफी उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय तिवारी शांडिल्य

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >