विजयीपुर में ट्रक ने बाइक सवार टेलर मास्टर को कुचला, मौत

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार टेलर मास्टर को कुचल दिया, इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव की है.

विजयीपुर. बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार टेलर मास्टर को कुचल दिया, इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव की है. मृत टेलर मास्टर की पहचान जब्बार अंसारी के रूप में हुई, जो विजयीपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव के स्व. इद्रीश अंसारी के बड़े पुत्र थे. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, मृतक की पत्नी सायरा खातून ने ट्रक चालक के विरुद्ध जान-बूझकर ट्रक से रौंद कर हत्या करने की प्राथमिकी करायी है. पत्नी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उसका पति जब्बार अंसारी अपनी दुकान खोलने के लिए खाना खाकर मोटरसाइकिल से विजयीपुर जा रहे थे. बनकटा गांव के समीप मेन रोड पर ट्रक ने रौंद कर मौत के घाट उतार दिया. जब्बार अंसारी विजयीपुर पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान में दर्जी का काम कर अपनी आजीविका चलता था. मृतक को एक लड़का 8 वर्षीय रेहान अंसारी और एक बेटी थी, जिसकी शादी पिछले वर्ष कर दी थी. मृतक की मां का नाम हसबुन नेशा है. वहीं ग्रामीणों एवं मुसेहरी बाजार के लोगों की मदद से ट्रक को मुसेहरी बाजार में पकड़ा गया, जिसे पुलिस जब्त कर लिया है. वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मुसेहरी बाजार से फरार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >