साइकिल सवार को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित, दो युवक घायल

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा चर्च के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित हो गयी.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा चर्च के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित हो गयी. इससे उस पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र पवन कुमार और वीरेश सिंह के पुत्र अमन कुमार बाइक से शहर आये थे. वापस लौटते समय तिरबिरवा चर्च के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी. सूचना पर डायल 112 की टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >