Bihar Train Accident: (मनीष राज) गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बहोरा टोला, छपरा रेलखंड के समीप एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.
स्थानीय लोगो के अनुसार बुजुर्ग रेल पटरी पार कर रहे थे. तभी अचानक ट्रेन आ गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर दी.
आरपीएफ की टीम पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ की टीम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
