Bihar News: गोपालगंज में एसपी का भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन थानाध्यक्ष को किया निलंबित

Bihar News: गोपालगंज में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. इनमें जादोपुर, विशंभरपुर और कुचायकोट के थानाध्यक्ष शामिल हैं. तीनों पर अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं.

Bihar News: गोपालगंज में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. इनमें जादोपुर, विशंभरपुर और कुचायकोट के थानाध्यक्ष शामिल हैं. तीनों पर अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पूरा जिला के पदाधिकारियों में हड़कंप मचा है. साथ ही निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

दरअसल, इस संदर्भ में बताया जा रहा है, कि एसपी अवधेश दीक्षित को गुप्त सूचना मिली थी. जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार द्वारा पिछले एक अक्टूबर को 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था. लेकिन, थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने कहा कि 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इसी तरह विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर शराब माफिया से सांठगांठ रखने का भी आरोप लगाया गया था.

थानाध्यक्षों पर एसपी ने लगाया सांठगांठ का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर भी सांठगांठ का आरोप लगाया गया था. बता दें कि एसपी अवधेश दीक्षित ने कार्रवाई करते हुए तीनों थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक लगातार थाने के कार्यकलाप की गतिविधियों पर नजर रख रहें थे. विभिन्न थानों में पहुंचकर जांच भी किए थे.

Also Read: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, आज बज सकता है बिगुल, समझें सीटों का समीकरण

एसपी ने कहा, ‘हम जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहे

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शराब माफियाओं के साथ साठ गांठ रखने और गांजा बरामदगी के मामले में तीन थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. साथ ही उन्होंने बताया कि ‘हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहें हैं. किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >