गोपालगंज में बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की, परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद उतरी नीचे

Bihar News: गोपालगंज के हथुआ में युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. काफी प्रयास के बाद उतरने को तैयार नहीं थी. अपनी जिद पर अड़ी रही. काफी मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ताजा मामला हथुआ प्रखंड का है, जहां एक युवती प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई. यह जिले में ऐसी तीसरी घटना है.

जानकारी के अनुसार, युवती अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया. परिजन उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कराने की तैयारी कर रहे थे. इसी बात से नाराज होकर युवती घर के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी.

परिजनों को देने लगी खुदकुशी की धमकी

जब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने को कहा, तो उसने मना कर दिया और खुदकुशी की धमकी देने लगी. घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग वहां जमा हो गए, लेकिन काफी समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. उसके बाद परिजन इस बात की जानकारी पुलिस को दिए।.

परिजनों से ली लिखित आश्वासन

सूचना मिलने पर हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घंटों समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. आखिरकार परिजनों से लिखित आश्वासन लेने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरी. पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया.

भोरे और बैकुंठपुर से भी ऐसी घटनाएं आ चुकी हैं सामने

बताया जा रहा है कि इससे पहले भोरे और बैकुंठपुर में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवतियां प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थीं. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और समाज दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

(गोपालगंज से अशोक कुमार मिश्र की रिपोर्ट)

Also Read: बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की, छपरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, घंटों मान-मनौव्वल के बाद उतरी नीचे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >