Bihar ByPass: गोपालगंज को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, 3KM लंबे बाइपास का होगा निर्माण

Bihar ByPass: गोपालगंज के मीरगंज इलाके में एक नए बाइपास का निर्माण होना है. इसको लेकर विभाग स्तर से स्वीकृति मिल गई है. सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस बाइपास के बन जाने से मीरगंज को जाम से मुक्ति मिल जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar ByPass: गोपालगंज को एक नए रोड की सौगात मिलने वाली है. जिले के मीरगंज को सीधे भागीपट्टी-समउर पथ से जोड़ने के लिए बाइपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इस सड़क निर्माण परियोजना पर करीब 130 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. इस परियोजना को विभागीय स्तर पर स्वीकृति मिल गई है. इस बाइपास सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर तथा लंबाई 3.18 किलोमीटर होगी.

बाइपास निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू

पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस बाइपास सड़क के बन जाने से मीरगंज में हर दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी. साथ ही आधा दर्जन प्रखंडों की यात्रा भी सुगम होगी. गोपालगंज का का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र मीरगंज को कहा जाता है. लोग मीरगंज हर रोज किसी न किसी काम से पहुंचते हैं, जिससे यहां सड़क जाम की समस्या बनी रहती है. यह समस्या मीरगंज के लोग लंबे समय से झेल रहे हैं. इसके निदान के लिए करीब पांच साल पहले मीरगंज-सिवान बाइपास का निर्माण कराया गया था. इस बाइपास के निर्माण के बाद भी मीरगंज में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है. यहां प्रत्येक दिन जाम के कारण हथुआ, भोरे, कटेया, विजयीपुर, उचकागांव और पंचदेवरी ब्लॉक की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है.

130 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

इसी परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से एनएच 531 सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के नजदीक से मीरगंज-भागीपट्टी-समउर पथ के दूसरे किलोमीटर तक यानि कुल 3.18 किलोमीटर लंबी बाइपास सड़क के निर्माण को सरकार के स्तर पर स्वीकृति मिल गई है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा. जानकारी के अनुसार, कुल 130 करोड़ की लागत से इस बाइपास का निर्माण होगा. बाइपास सड़क के बन जाने से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया तक की यात्रा लोगों के लिए सुगम हो जाएगी. साथ ही सबेया एयरपोर्ट भी जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएगा.

ALSO READ: Bihar Budget: 3.15 लाख करोड़ के साथ ऐतिहासिक बजट हो सकता है पेश, इन सेक्टर्स पर होगा फोकस!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >