Bhumihar Brahmin Ekta Manch: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बैठक मंगलवार को भोरे प्रखंड के कोरया गांव में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विक्रमा राय ने की, जबकि मंच संचालन रत्नेश कुमार राय ने किया. बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को एकजुट करने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से सत्येंद्र सिंह को भोरे प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
सत्येंद्र सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष
बैठक में संगठन की नयी प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इसमें सत्येंद्र सिंह को भोरे प्रखंड अध्यक्ष, सौरभ कुमार उर्फ बिक्की राय को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा धन्नू कुमार राय, कोरया को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
संगठन के पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद मौजूद लोगों ने उन्हें सम्मानित किया और नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
गांव-गांव तक संगठन पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन को जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने पर काम किया जायेगा.
वक्ताओं ने कहा कि समाज और समाजहित से जुड़े कार्यों के लिए संगठन हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभायेगा. सामाजिक सहयोग और आपसी समन्वय के माध्यम से समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की बात कही गयी.
दर्जनों लोग रहे मौजूद
बैठक में आलोक राय, विनय राय, वाल्मीकि कुमार, प्रदुमन राय, टीपू सिंह, पवन सिंह, रंजीत सिंह, रंजय सिंह, सुनील सिंह, संतोष ठाकुर, मनीष सिंह, गुड्डू राय, अमरेंद्र सिंह, अंटू राय, शिशु राय, शुदीस सिंह, रमेसर सिंह, वीरेंद्र राय, भटूर राय, जिपू राय, विक्रम राय, अरविंद राय और अनिल सिंह समेत समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
