गोपालगंज के भोरे में महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खेग्रामस ने भोरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. जनवितरण प्रणाली पर आवश्यक वस्तुओं की नियमित उपलब्धता की मांग की गई.

Anti-people policies: खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खेग्रामस की ओर से भोरे में जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. जुलूस भोरे बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, जहां पुतला दहन कर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबास पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की कमर तोड़ दी है. चीनी, प्याज, सरसों तेल, दाल सहित रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है.

उन्होंने गरीबों को राहत देने के लिए जनवितरण प्रणाली की दुकानों से चावल और गेहूं के अलावा चीनी, दाल, सरसों तेल, चना सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री भी नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग की.

कार्यक्रम को जिला पार्षद के पति धर्मेंद्र चौहान, विश्वनाथ गुप्ता, राघव प्रसाद, फुलचन भारतीय तथा आइसा नेता प्रभात सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >