गोपालगंज: घर के बाहर टहल रहा युवक बिजली पोल के संपर्क में आया, करंट लगने से हुई मौत

Gopalganj news : मृतक की पहचान भरपूवा गांव निवासी अंशु कुमार के रूप में की गयी. घर के बारह टहलने के दौरान करंट की चपेट में आने से जान चली गयी.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj news : विजयपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है. मरनेवाले युवक की पहचान विजयपुर के भरपूवा गांव निवासी पिता स्वर्गीय राजेश सिंह के पुत्र अंशु सिंह (19) के रूप में की गयी है.

जानकारी के अनुसार, अंशु सिंह घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल में अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था. इसी दौरान युवक पोल के संपर्क में आ गए. करंट लगते ही अंशु झुलसकर गिर गए. मौके पर ही उनकी जान चली गयी.

घटना के बाद अफरा-तफरी मची

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

परिजनों ने मुआवजे की मांग

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजन प्रशासन से जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Gopalganj news : जानें मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी व इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >