गोपालगंज में आपसी विवाद में दो सगे भाइयों पर हमला, एक को चाकू मारकर किया घायल

Gopalganj News : मोगल राइचां गांव की घटना है.पुराने विवाद में पहले कहासुनी शुरू की. फिर मारपीट करने लगे और इसी दौरान चाकू से वार कर एक युवक को घायल कर दिया .

Gopalganj News : बरौली थाना क्षेत्र के मोगल बराइचां गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान शौकत अली (48) और उनके छोटे भाई अनवर अली (28) के रूप में हुई है. दोनों मोहम्मद आलिम के पुत्र हैं.

पुराने रंजिश में मारपीट की

जानकारी के अनुसार, गांव में किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि मुमताज अली, अनिफ़ आलम, नवाब अली समेत अन्य लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया.

मारपीट के दौरान अनवर अली पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, शौकत अली को भी मारपीट में चोटें आई हैं.

Also Read: सांप काटने से मासूम की मौत के बाद सीवान सदर अस्पताल में बवाल, डॉक्टर-नर्स से मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़

एक का हालत नाजुक, इलाज जारी

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार अनवर अली की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि शौकत अली का इलाज जारी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही

सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: चार साल से फरार नाबालिग दुष्कर्म मामले का आरोपी यूपी से गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >