PHOTOS : मीरगंज में बाबा औघड़दानी का दरबार नोटों से सजा, दीवार से फर्श तक सजावट, देखें तस्वीरें

1 / 8
PHOTOS : मीरगंज में बाबा औघड़दानी का दरबार नोटों से सजा, दीवार से फर्श तक सजावट, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

नोटों से सजा औघड़ दानी महादेव का दरबार

मीरगंज के बाबा औघड़दानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भव्य और अनोखी सजावट देखने को मिली. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे भारतीय नोटों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दीवारों से लेकर फर्श की सजावट

बाबा औघड़दानी मंदिर

दीवारों से लेकर फर्श और मुख्य पूजन स्थल तक की गयी कलात्मक सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही. भक्तों ने बाबा औघड़दानी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

रंग-बिरंगे नोटों से सजा बाबा औघड़दानी का दरबार

बाबा औघड़दानी मंदिर

मीरगंज स्थित बाबा औघड़दानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के अवसर पर अनोखी सजावट की गयी. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे भारतीय नोटों से सजाया गया, जिससे पूरे मंदिर का स्वरूप बेहद आकर्षक नजर आया.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दीवार से फर्श तक दिखी कलात्मक सजावट

बाबा औघड़दानी मंदिर

मंदिर की दीवारों से लेकर फर्श और मुख्य पूजन स्थल तक नोटों की कलात्मक सजावट की गयी थी. रंग-बिरंगे नोटों से तैयार डिजाइन ने मंदिर की सुंदरता को और बढ़ा दिया. सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता नजर आयी.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गर्भगृह में बाबा औघड़दानी का विशेष श्रृंगार

बाबा औघड़दानी मंदिर

मंदिर के मुख्य गर्भगृह में बाबा औघड़दानी की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान बाबा का श्रृंगार किया गया और पूजन स्थल पर फल, प्रसाद, मिठाई समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गयी.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गोलाकार डिजाइन ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

बाबा औघड़दानी मंदिर

नोटों से तैयार गोलाकार डिजाइन और मंदिर की अनूठी सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही. श्रद्धालुओं ने सजावट को करीब से देखा और इसकी सुंदरता की सराहना की.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

नंदी का भी हुआ विशेष श्रृंगार

बाबा औघड़दानी मंदिर

भगवान शिव के प्रिय वाहन नंदी का भी विशेष श्रृंगार किया गया. विशेष पूजा के अवसर पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़दानी के दरबार में माथा टेका. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

श्रद्धालुओं ने सजावट को बताया आस्था का प्रतीक

बाबा औघड़दानी मंदिर

मंदिर में की गयी अनोखी सजावट को श्रद्धालुओं ने आस्था और समर्पण से जोड़कर देखा. भक्तों ने कहा कि विशेष अवसर पर मंदिर का यह रूप आकर्षक होने के साथ धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >