फुलवरिया. श्रीपुर के बहुचर्चित फैसल अली हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बथुआ बाजार से कृष्ण कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित की निशानदेही पर इसे गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारियां सामने आयी हैं. इससे जांच की कड़ी और मजबूत हो रही है. पुलिस को अब हत्याकांड का खुलासा करने में आसानी होगी. मालूम हो कि पुलिस पहले ही कई आरोपितों को जेल भेज चुकी है और अब हर पहलू की गहन जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पूरे हत्याकांड की साजिश का खुलासा होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
