कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित मां ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकायत में बताया है कि उनकी 15 वर्षीया बेटी किसी लड़के से मोबाइल पर बात करती थी. 20 सितंबर को लगभग 11 बजे दिन में एक अज्ञात लड़का उनके घर के आसपास घूम रहा था. जब वह घर में खाना खाने गयी, तब लड़की घर से बाहर गयी. उसी दौरान उक्त युवक उसे बहला-फुसला कर बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर चल दिया. मां ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि लड़का उनकी बेटी को कहां ले गया. इस घटना के बाद परिवार अत्यंत परेशान है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
