जादोपुर में चलती बाइक से गिरने से चंपारण की महिला की गयी जान, परिजनों में कोहराम

गोपालगंज. जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैकुठवा गांव निवासी राधेश्याम साह की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है.

गोपालगंज. जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैकुठवा गांव निवासी राधेश्याम साह की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजू देवी अपने परिजन के साथ किसी जरूरी कार्य से बाइक पर सवार होकर गोपालगंज आ रही थीं. जैसे ही बाइक जादोपुर के मंगलपुर पुल के समीप पहुंची, अचानक संजू देवी चलती बाइक से सड़क पर गिर गयीं. गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गयीं. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते ही बिलखने लगे. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >