सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए आज लगेगा कैंप

बरौली. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज गुरूवार को दिव्यांगजनों के लिये कैंप लगाया जाना है जिसमें दिव्यांग बच्चों में जागरूकता एवं विभिन्न हितधारकों की सहायत से दिव्यांगता पहचान प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड भी बनाया जायेगा.

बरौली. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाया जाना है. ठसमें दिव्यांग बच्चों में जागरूकता एवं विभिन्न हितधारकों की सहायता से दिव्यांगता पहचान प्रमाण पत्र तथा यूडीआइडी कार्ड भी बनाया जायेगा. इसके लिए विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं तथा विभिन्न माध्यमों से कई दिनों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. यह दिव्यांगता कैंप गुरुवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगा और एक बजे तक दिव्यांगजनों की जांच की जायेगी. आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैकुंठपुर के डॉ. अनिल कुमार सिंह, सदर अस्पताल के डॉ राकेश कुमार सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोरंजन भारती उपस्थित रहेंगे तथा जांच कार्य का निर्देशन करेंगे. कैंप में दिव्यांजनों की सुलभ पहुंच के लिए आशा, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका तथा जन प्रतिनिधि के माध्यम से कार्य करने का आदेश जारी किया गया है. आज लगाये जाने वाले कैंप की तैयारी पूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >