प्रभात खबर का सात मई को शहर में हास्य कवि सम्मेलन

गोपालगंज : प्रभात खबर शहर में सात मई को हास्य कवि सम्मेलन करायेगा. कोमी एकता पर आयोजित कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवि शामिल होंगे. शहर में पहली बार ऐतिहासिक कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के नामचीन हास्य कलाकार करीब चार घंटे अपनी हास्य कविता, व्यंग्य से लोगों को हंसायेंगे. इसका एक मात्र उद्देश्य […]

गोपालगंज : प्रभात खबर शहर में सात मई को हास्य कवि सम्मेलन करायेगा. कोमी एकता पर आयोजित कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवि शामिल होंगे. शहर में पहली बार ऐतिहासिक कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के नामचीन हास्य कलाकार करीब चार घंटे अपनी हास्य कविता, व्यंग्य से लोगों को हंसायेंगे. इसका एक मात्र उद्देश्य इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव भरे जीवन व्यतीत करनेवाले का तनाव को कम किया जा सके.

ये कवि करेंगे शिरकत : हास्य कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि भाग लेंगे. मुंबई के दिनेश बाबरा हंसी का पिटारा लेकर आ रहे हैं, तो मध्यप्रदेश के अशोक सुंदरानी अपनी हास्य कविता से लोगों को दिल जीतती हैं. दिल्ली की पद्मिनी शर्मा में लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर करने की कला है, तो राजस्थान के अशोक चरण तथा उत्तर प्रदेश के अखिलेश द्विवेदी वर्तमान परिवेश पर आधारित कई प्रकार के व्यंग्य का तीर चला कर लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ हंसाते हैं.
कवि सम्मेलन में हमारे सहयोगी : प्रभात खबर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में हमारे विशिष्ट सहयोग हरिओम फिड्स, मेन रोड स्थित रामकृष्ण ज्वेलर्स, मांझा के आरएम पब्लिक स्कूल, नार्थ प्वाइंट, सेंट जेवियर्स स्कूल, ठाकुर सुजुकी, राजधानी फर्नीचर, डाॅ अमर कुमार, राघव ऑटो मोबाइल्स पियाजियो, एक्सल पब्लिक स्कूल, ए टू हॉस्पिटल, श्री सुदर्शन सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जेनिथ कोचिंग सेंटर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >