मांझा (गोपालगंज) : मांझा थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की सुबह जम कर गोलीबारी हुई, जिसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां तीन की हालत नाजुक होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घायलों ने वारदात को अंजाम देने का आरोप राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रिश्तेदारों पर लगाया है.
मांझा में हुई गोलीबारी छह घायल, तीन रेफर
मांझा (गोपालगंज) : मांझा थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार की सुबह जम कर गोलीबारी हुई, जिसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां तीन की हालत नाजुक होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घायलों ने वारदात को अंजाम देने का […]

सदर अस्पताल में दारोगा राम प्रवेश ने दोनों पक्षों के घायलों का बयान दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि एक पक्ष से सुरेंद्र सिंह ने पुरानी रंजिश में गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष से शाम को नथुनी यादव ने बयान दर्ज कराया है. इसमें पथराव कर घायल करने का आरोप है. दोनों के बयान को मांझा थाने में प्राथमिकी के लिए भेजा गया है. इधर, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति
मलिकाना में गोलीबारी …
को देखते हुए सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, मांझा, बरौली व नगर थाने की पुलिस कैंप कर रही है. गोलीबारी में घायल संजू देवी, नीतेश सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, अमन सिंह, लालबाबू सिंह ने का आरोप है कि जगरनाथ यादव, पुण्यदेव यादव, रतिकांत यादव सहित 30 -40 लोग घर पर पहुंचे और थाने में शिकायत करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर गोलियां चलायी. परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नीतेश सिंह, राहुल सिंह सहित चार लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया.
पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. घटना के बाद पुलिस ने पुण्यदेव यादव, हीरा यादव व रतिकांत यादव को हिरासत लिया है. हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. इस संबंध में जब पुलिस कप्तान व सदर एसडीपीओ के सरकारी नंबर पर संपर्क किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका.