थावे में सब्जी दुकानदार को दौड़ा-दौड़ कर पीटा

गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के गजाधर टोला में पुरानी रंजिश में सब्जी दुकानदार की पड़ोसियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. देर शाम घर के पास उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. गंभीर रूप से घायल सब्जी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल सब्जी विक्रेता रंजन यादव ने आरोप […]

गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के गजाधर टोला में पुरानी रंजिश में सब्जी दुकानदार की पड़ोसियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. देर शाम घर के पास उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. गंभीर रूप से घायल सब्जी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

घायल सब्जी विक्रेता रंजन यादव ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम सब्जी की दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे.
रास्ते में गांव के ही पांच-सात लोगों ने घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में भरती कराया गया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित का फर्द बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >