दुस्साहस. पुरानी रंजिश में युवकों ने िदया वारदात को अंजाम
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी नवकाटोला में पुरानी रंजिश में रंगकर्मी प्रदीप शर्मा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. पिटाई से युवक मौके पर बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. उधर, घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम किराना दुकान बंद कर रंगकर्मी घर लौट रहा था. रास्ते में गांव के ही तीन-चार युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. घटना के बाद सभी आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, सदर अस्पताल की पुलिस ने घटना में फर्द बयान दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया है.
लुहसी नवकाटोला में वारदात
