चैंबर में घुस राजस्वकर्मी को पीटा, केस दर्ज

महम्मदपुर : थाना क्षेत्र की काशी टेंगराही पंचायत के राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गयी. सरकारी कागजात को फाड़ दिया गया. पीड़ित राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार ने इस मामले को लेकर थाने में वार्ड नौ के सदस्य शशिभूषण तिवारी सहित दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के […]

महम्मदपुर : थाना क्षेत्र की काशी टेंगराही पंचायत के राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गयी. सरकारी कागजात को फाड़ दिया गया. पीड़ित राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार ने इस मामले को लेकर थाने में वार्ड नौ के सदस्य शशिभूषण तिवारी सहित दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़ित राजस्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि चैंबर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >