कटेया में जेनरल स्टोर की दुकान में लगी आग

कटेया : कटेया नगर के लोहारपट्टी मुहल्ले में एक दुकान में आग लग गयी जिससे लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. मंगलवार की सुबह तक आग की लपटें दुकान से निकल रही थीं, जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को […]

कटेया : कटेया नगर के लोहारपट्टी मुहल्ले में एक दुकान में आग लग गयी जिससे लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. मंगलवार की सुबह तक आग की लपटें दुकान से निकल रही थीं, जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को सूचना दी. सीवान निवासी ताज मोहम्मद कटेया में चूड़ी का थोक व्यवसाय करते हैं. जिस मकान में उनकी दुकान है, उसमें भवन का पुनर्निर्माण हो रहा था. इसके कारण दुकानदार ने लोहारपट्टी में अपनी दुकान स्थानांतरित कर ली थी. सोमवार की शाम दुकानदार दुकान बंद कर कटेया-भोरे रोड स्थित अपने आवास में चले गये. इसी बीच देर रात दुकान में आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >