बैकुंठपुर : सीपीएड और डीपीएड के ट्रेंड अभ्यर्थियों ने परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी होने पर रविवार को हाइवे जाम कर दिया. नाराज अभ्यर्थियों ने स्टेट हाइवे महम्मदपुर-लखनपुर पथ को जाम कर परिचालन बाधित किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि शारीरिक शिक्षक बनने के लिए सीपीएड और डीपीएड के ट्रेंड अभ्यर्थियों की परीक्षा वर्ष 2015 में हुई थी,
लेकिन दो साल बाद भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया. अभ्यर्थियों ने बताया कि पटना हाइकोर्ट के आदेश पर 20 से 25 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 1986-87 से 1993-94 सत्र की पूरक परीक्षा ली गयी. लिखित परीक्षा पटना में हुई. वहीं, प्रायोगिक परीक्षा मुजफ्फरपुर स्थित शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र झपहां में हुई थी. पर दो साल बाद भी रिजल्ट नहीं आने पर अभ्यर्थी रविवार को उग्र हो गये.
