स्कूल जा रहे छात्र पर ऑटो पलटा, गयी जान

जादोपुर : जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबु विशनुपर गांव में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र के शरीर पर ऑटो पलट गया. हादसे में छात्र की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गयी. उधर, छात्र की मौत के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई की. पुलिस ने मौके पर पहुंच […]

जादोपुर : जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबु विशनुपर गांव में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र के शरीर पर ऑटो पलट गया. हादसे में छात्र की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गयी. उधर, छात्र की मौत के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई की. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक की जान बचायी. आरोपित चालक को पुलिस हिरासत में लेकर थाना लेकर चली गयी. मृतक छात्र बाबु विशुनपुर गांव के निवासी जितेंद्र ओझा का पुत्र आदित्य कुमार बताया गया है.

उसकी पहचान स्कूल की आइडी कार्ड से हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आदित्य कुमार प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह निर्मला कैथोलिक चर्च में पढ़ने जा रहा था. गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो चालक ने छात्र को देख ब्रेक लगाया. ब्रेक लेने के कारण ऑटो छात्र के शरीर पर ही पलट गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया. पुलिस ने सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपित चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है. आदित्य के पिता जितेंद्र ओझा इंजीनियर हैं. आदित्य पढ़ाई करके डाॅक्टर बनना चाहता था. आदित्य के दादा कृष्णा ओझा पढ़ाई के साथ-साथ उसकी पूरी देखभाल करते थे.

बेटे की मौत से परिवार का सपना टूट गया. परिजनों के साथ गांव के ग्रामीण भी आदित्य की मौत से सदमे में हैं.
खराब हो गया था स्कूल का वाहन
आदित्य कुमार स्कूल अपने वाहन से ही विद्यालय जाता था. शनिवार को स्कूल वाहन रास्ते में खराब हो गया जिसके कारण वह लौट रहा था. आदित्य के साथ इस तरह हादसा हो सकता है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >