खजूरबानी कांड में 23 पर सामूहिक जुर्माना

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में शुक्रवार को समाहर्ता राहुल कुमार के कोर्ट ने नये उत्पाद अधिनियम के तहत 23 लोगों पर सामूहिक जुर्माने का आदेश दिया है. प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पांच हजार की राशि एक माह के भीतर जमा करनी है. खजूरबानी कांड के आरोपितों पर प्रतिकर की राशि जमा करने का आदेश हो चुका […]

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में शुक्रवार को समाहर्ता राहुल कुमार के कोर्ट ने नये उत्पाद अधिनियम के तहत 23 लोगों पर सामूहिक जुर्माने का आदेश दिया है. प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पांच हजार की राशि एक माह के भीतर जमा करनी है. खजूरबानी कांड के आरोपितों पर प्रतिकर की राशि जमा करने का आदेश हो चुका है. खजूरबानी में 15 और 16 अगस्त 2016 को जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गयी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >