रेलमंत्री पर मुकदमा, आज होगी सुनवाई

छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलाने का आरोप भोरे (गोपालगंज) : छपरा-थावे रेलखंड पर बार–-बार घोषणा के बावजूद ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किये जाने पर गोपालगंज में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के खिलाफ सीजेएम राम अवध प्रसाद के कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को करने […]

छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलाने का आरोप

भोरे (गोपालगंज) : छपरा-थावे रेलखंड पर बार–-बार घोषणा के बावजूद ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किये जाने पर गोपालगंज में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के खिलाफ सीजेएम राम अवध प्रसाद के कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को करने की तिथि मुकर्रर की है. रेल मंत्री के खिलाफ केस दर्ज होने से छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलने से आहत लोग अब कोर्ट की शरण में आ गये हैं. बता दें कि छपरा-थावे रेलखंड अामान परिवर्तन के बाद बिल्कुल तैयार है.
इस पर 31 मार्च को ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन नहीं चली. उसके बाद 10 अपैल, 13 अप्रैल और फिर 17 अप्रैल से ट्रेनों के परिचालन की घोषणा रेलवे द्वारा की गयी. हर बार लोगों को निराशा ही हाथ ली. इससे मर्माहत अधिवक्ता लिपिक व महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट मंसुरिया गांव के निवासी रामकुमार यादव ने रेलमंत्री के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >