सोशल मीडिया पर दुल्हन की तसवीरें वायरल
तसवीरों को देख दूल्हे ने किया शादी से इनकार
बरौली : दुल्हन सज-धज कर बरात के साथ आनेवाले दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन उसकी आंखें सुनी-की-सुनी रह गयीं. दुल्हन पक्ष के लोगों के लिए इंतजार की रात लंबी होते-होते सुबह हो गयी, दूल्हा नहीं आया. यह वाकया रामपुर बघेजी गांव का है. सिधवलिया थाने के बखरौर गांव से बरौली थानांतर्गत रामपुर बघेजी में 18 अप्रैल को बरात आनी थी. 16 अप्रैल को तिलक कार्यक्रम संपन्न हो चुका था. शरारती तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गयी तसवीरों ने उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया. ग्रामीणों की मानें, तो 17 अप्रैल को किसी ने दूल्हे के व्हाट्सएप पर दुल्हन की कुछ तसवीरें वायरल कर दीं,
जिससे दूल्हा भड़क गया और बरात ले जाने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों का दावा है कि लड़की की तसवीर को गलत ढंग से कंप्यूटर से बना कर वायरल किया गया है. उसे बदनाम करने की सााजिश बता रहे हैं. उधर, बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी समझौता करते हुए तिलक आदि का सामान वापस कराते हुए मामले को शांत कराया.
