कुचायकोट : पुलिस ने यूपी की लैला शराब के साथ युवक को बंजरिया चौक से गिरफ्तार कर लिया. कड़ी पूछताछ के बाद युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया. बता दें कि कुचायकोट के थानेदार राजेश कुमार पुलिस बल के साथ बंजरिया चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे.
इसी दौरान भोपतपुर गांव के रहनेवाले विनोद चौबे को 20 बोतल यूपी की लैला शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
