गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास रविवार की सुबह घर से दुकान पर आ रहे कपड़ा दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात के बाद तीन अपराधी फरार हो गये, जबकि एक शूटर को ग्रामीणों ने दबोच लिया. पकड़े गये शूटर की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. घायल दुकानदार को गंभीर हालत
कपड़ा दुकानदार को मारी गोली, शूटर गिरफ्तार
गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास रविवार की सुबह घर से दुकान पर आ रहे कपड़ा दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात के बाद तीन अपराधी फरार हो गये, जबकि एक शूटर को ग्रामीणों ने दबोच लिया. पकड़े गये शूटर की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे स्थानीय […]

कपड़ा दुकानदार को…
में सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. मांझा में वारदात के बाद दुकानदारों में दहशत है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पथरा गांव के महमूद आलम का पुत्र जुबैद अहमद (26 वर्ष) बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था. रास्ते में पथरा-कर्णपुरा पथ पर बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
फायरिंग में कपड़ा दुकानदार के पेट में दो गोलियां लगीं, जिससे वह गिर गया. अपराधियों ने दुकानदार को मृत समझ कर भागना शुरू कर दिया. गोलीबारी की आवाज सुन कर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक शूटर को दौड़ा कर पकड़ लिया. पकड़ा गया शूटर छपरा के दाउदपुर का रत्नेश कुमार बताया जा रहा है. ग्रामीणों की पिटाई से शूटर की हालत गंभीर है.
पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. वहीं वारदात की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, मांझा के थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सदर अस्पताल पहुंचे. वहां पर पुलिस को परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. परिजनों ने मांझा पुलिस पर अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये. वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.