गोपालगंज : सारण प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने डीएम राहुल कुमार से गोपालगंज जिला प्रशासन के पांच वरीय अधिकारियों की सूची मांगी है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वैसे वरीय पदाधिकारियों की सूची की मांग की है, जिन्हें नगर निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिए मतदान एवं मतगणना में प्रेक्षक के पद पर नियुक्त किया जा सके.
उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन के वैसे पदाधिकारी जो उपसचिव पद के स्तर के हों, उनकी सूची मुहैराया करायी जाये जिसमें उपविकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, वरीय तकनीकी पदाधिकारी आदि शामिल हों. उन्होंने पदाधिकारियों के नाम के साथ-साथ पदाधिकारियों के पद नाम, मोबाइल नंबर आदि मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि नगर निकाय चुनाव 2017 की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व मतदान एवं मतगणना के लिए प्रेक्षक की नियुक्ति की जा सके.
