कटेया में सो रही मां की गोद से शिशु गायब

कटेया : घर के आंगन में नवजात बच्चे के साथ सो रही मां उस समय बदहवास हो गयी, जब उसका बच्चा उसके पास से गायब मिला. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. लोग बच्चे की तलाश में जुट गये. जब कोई सफलता नहीं मिली, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस […]

कटेया : घर के आंगन में नवजात बच्चे के साथ सो रही मां उस समय बदहवास हो गयी, जब उसका बच्चा उसके पास से गायब मिला. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. लोग बच्चे की तलाश में जुट गये.
जब कोई सफलता नहीं मिली, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड को बुला कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है. वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के रसौती गांव निवासी हरिकेश तिवारी की पुत्री बिंदु की शादी यूपी के कुशीनगर जिले के तरेयां सुजान थाने
के रामपुर रजा गांव निवासी कैलाश तिवारी के साथ हुई है. पहले बच्चे को जन्म देने के लिए बिंदु अपने मायके चली आयी. यहीं पर उसने 20 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद घर में उत्सव का माहौल था. बुधवार की रात बिंदु घर के आंगन में मच्छरदानी लगा कर बच्चे के साथ सो रही थी. जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि मच्छरदानी हटी हुई है और बच्चा गायब है.
बिंदु के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य वहां पर एकत्रित हो गये. जिसने भी सुना उसके होश उड़ गये. बच्चे की खोजबीन की जाने लगी लेकिन सफलता नहीं मिली तो परिजनों ने कटेया थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुला कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है, शीघ्र इसका खुलासा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >