रेंगते रहे लोग

जाम से कौंधा शहर सोमवार ने फिर दिखाया रंग गोपालगंज : जाम दिवस के रूप में प्रसिद्ध सोमवार ने एक बार फिर अपना रंग दिखा दिया. जाम से निबटने के लिए प्रशासन के दावे को धता बताते हुए शहर पूरी तरह जाम के आगोश में रहा. दिन के 11 बजते ही शहर की प्रमुख सड़कें […]

जाम से कौंधा शहर सोमवार ने फिर दिखाया रंग

गोपालगंज : जाम दिवस के रूप में प्रसिद्ध सोमवार ने एक बार फिर अपना रंग दिखा दिया. जाम से निबटने के लिए प्रशासन के दावे को धता बताते हुए शहर पूरी तरह जाम के आगोश में रहा.
दिन के 11 बजते ही शहर की प्रमुख सड़कें जाम से कौंधने लगीं. आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल के कारण अरार मोड़ से लेकर चिराई घर तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. वहीं, हॉस्पिटल रोड, पुरानी रोड जाम की जद में रहा. जंगलिया चौराहे के पास लगे भयंकर जाम से स्कूली बच्चे जहां भूख-प्यास से जाम में फंस कर बेचैन रहे, वहीं मरीज लेकर जा रहा एंबुलेंस भी जाम का शिकार हुआ. सर्वाधिक बुरा हाल जादोपुर रोड का रहा, जहां 32 फुट की सड़क पर महज 10 फुट में परिचालन होता रहा.
बनायी जायेगी रणनीति
शहर में जाम की समस्या गंभीर है. कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठ कर जल्द ही इस पर रणनीति तैयार की जायेगी और आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.
शैलेश कुमार दास, एसडीओ, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >