रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

फुलवरिया : कंधवरिया मांझा गांव में शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर रूप से दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. एक तरफ से नेहाल राम ने अपने ही पड़ोसी सौदागर राम […]

फुलवरिया : कंधवरिया मांझा गांव में शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर रूप से दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. एक तरफ से नेहाल राम ने अपने ही पड़ोसी सौदागर राम सहित पांच पर यह आरोप लगाया है

कि वर्षों से आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर रहे थे. जब इसका विरोध किया गया, तो लाठी-डंडे से मुझे मारपीट कर घायल दिया गया. इसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं दूसरी तरफ से मीना देवी ने अपने ही पड़ोसी अजय राम, नेहाल राम सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया है कि बिना किसी कारण लोगों ने मारपीट कर सोने की चेन छीन ली.

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
सरकार की धमकी से नहीं डरेंगे शिक्षक
मूल्यांकन का बहिष्कार व सत्याग्रह रहेगा जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >