दो दिनाें से बिजली आपूर्ति के घंटे घटे

मुजफ्फरपुर में पावर सप्लाइ में गड़बड़ी के कारण घटे घंटे दिन भर उपभोक्ता रहे परेशान भोरे : भोरे में शनिवार को बिजली गुल रही. इस भीषण गरमी में लोगों परेशानी झेलनी पड़ी. शुक्रवार की रात से बिजली गायब हो गयी, जो शनिवार को भी नहीं दिखी. ऐसे तो पूर्व से ही बिजली की अनियमित आपूर्ति […]

मुजफ्फरपुर में पावर सप्लाइ में गड़बड़ी के कारण घटे घंटे

दिन भर उपभोक्ता रहे परेशान
भोरे : भोरे में शनिवार को बिजली गुल रही. इस भीषण गरमी में लोगों परेशानी झेलनी पड़ी. शुक्रवार की रात से बिजली गायब हो गयी, जो शनिवार को भी नहीं दिखी. ऐसे तो पूर्व से ही बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है. चौबीस घंटे में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है. बिजली कंपनी के जेइ अजय पंडित ने बताया कि अभी आठ मेगावाट बिजली की डिमांड है, लेकिन सप्लाइ मुश्किल से चार मेगावाट भी नहीं हो रही है.
परसौनी में स्थित पावर ग्रिड से हुस्सेपुर पावर सब स्टेशन को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है. इसके बाद बिजली सप्लाइ में सुधार हो जायेगी.
बिजली की उपलब्धता
शनिवार को दिन में – तीन घंटे
शुक्रवार को – 8 घंटे
गुरुवार को – 12 घंटे
बुधवार को – 17 घंटे
बिजली की उपलब्धता – 50 मेगावाट
आवश्यकता – 85 मेगावाट
क्या कहता है विभाग
मुजफ्फरपुर में पावर सप्लाइ में गड़बड़ी आने के कारण दो दिन बिजली की आपूर्ति कम हुई. गड़बड़ी दूर हो गयी है. सप्लाइ शुरू है. तापमान बढ़ने से अभी कहीं भी बिजली बाधित नहीं है. सभी उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह बिजली मिलेगी.
कुमार गौरव, कार्य. अभियंता. विद्युत विभाग गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >