आयकर विभाग ने 361 ग्राहकों को दिया नोटिस

नोटबंदी के दौरान 112 जनधन खाताें में जमा हुए लाखों रुपये कालाधन छुपाने के मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई गोपालगंज : जनधन के खातों में दो वर्षों में पांच से दस हजार रुपये जमा नहीं हो रहे थे. यह चौंकानेवाला खुलासा है. जनधन के 112 खाते जांच के दायरे में आ गये हैं. इन […]

नोटबंदी के दौरान 112 जनधन खाताें में जमा हुए लाखों रुपये

कालाधन छुपाने के मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई
गोपालगंज : जनधन के खातों में दो वर्षों में पांच से दस हजार रुपये जमा नहीं हो रहे थे. यह चौंकानेवाला खुलासा है. जनधन के 112 खाते जांच के दायरे में आ गये हैं. इन खातों में नोटबंदी के दौरान लाखों रुपये जमा हुए हैं. हालांकि आयकर विभाग नोएडा से 361 ग्राहकों को नोटिस भेजा है. विभाग ने 30 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है. समय पर जवाब उपलब्ध नहीं होने या जवाब से संतुष्ठ नहीं होने, साक्ष्य नहीं मिलने की स्थिति में कार्रवाई तय मानी जा रही है. बता दें कि जिले में चार लाख 8468 जनधन के खाते खोले गये हैं. इनमें 112 खाताें में तीन लाख से अधिक की राशि जमा की गयी है. इनमें चार अकाउंट ऐसे पाये गये हैं,
जिनमें 10 लाख से अधिक की राशि है. आयकर विभाग संदिग्ध राशि मान कर कार्रवाई में जुटी है. विभाग का मानना है कि जनधन के खाते में कालाधन जमा कराया गया हो सकता है, जबकि बाकी वैसे खाताधारी हैं जिनके अकाउंट में लिमिट से अधिक लेन-देन हुआ है. आयकर का नोटिस मिलते ही ऐसे खाताधारियों की नींद उड़ गयी है. अपना जवाब तैयार कराने के लिए सीए के पास पहुंच रहे हैं. कई सीए इसमें दिमाग खपाने में जुटे हैं कि इसमें कौन-सा रास्ता निकाला जाये. आयकर की कार्रवाई बैंकों से मिले रिकॉर्ड के आधार पर की गयी है. सीधे मुख्यालय से नोटिस भेजे जाने से कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस कार्रवाई के दायरे में एक डॉक्टर और एक ज्वेलरी भी शामिल हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
आयकर विभाग मुख्यालय से मिले डेटा के आधार पर नोटिस दिया होगा. स्थानीय स्तर पर आयकर को कोई रिपोर्ट बैंक की तरफ से नहीं दी गयी है. कुछ खातों में अधिक राशि जमा होने को लेकर कार्रवाई हो सकती है.
अनिल कुमार, प्रबंधक लीड बैंक, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >