चैत में जेठ जैसी गरमी से बढ़ीं मुश्किलें

सुबह में बादल तो दोपहर में गरमी से सुनी रही सड़क शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर निकले लोग गोपालगंज : चिलचिलाती गरमी के साथ तेज पूर्वी हवा ने रविवार को चैत माह में ही जेठ का एहसास करा दिया. सुबह में आसमान में बादल छाये रहे. ऐसा लगा कि बूंदाबांदी होगी. दिन के […]

सुबह में बादल तो दोपहर में गरमी से सुनी रही सड़क

शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर निकले लोग
गोपालगंज : चिलचिलाती गरमी के साथ तेज पूर्वी हवा ने रविवार को चैत माह में ही जेठ का एहसास करा दिया. सुबह में आसमान में बादल छाये रहे. ऐसा लगा कि बूंदाबांदी होगी. दिन के 11 बजते ही धूप असहनीय हो गयी. गरमी और बढ़ गयी. इस दौरान दोपहर में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया और शाम ढलने के बाद लोगों ने सड़क, घाटों की ओर रुख किया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसमी अभी और सख्ती दिखायेगा. पूर्वी हवा चलने के कारण हवा में भी ऊमस आ रही थी. इससे पहले ऐसा लग रहा था कि रामनवमी तक थोड़ी बहुत ठंडी बनी रहेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है. स्थिति दिन-ब-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है.
हालांकि रविवार को शनिवार से कुछ तापमान कर्म दर्ज किया गया. बावजूद इसके गरमी से राहत नहीं दिखी, बल्कि गरम हवा ने मुश्किल और बढ़ा दी. इसके साथ कई बार बिजली गुल होने से लोग और ज्यादा परेशान हुए. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वहीं आर्द्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 30 रही. हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे थी. आनेवाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. आगे चल कर तापमान और बढ़ेगा, जिसके कारण तेज गरमी भी बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >